बाल कविता

दशहरा

दशहरा अधर्म  पर धर्म
और बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।
जो यह बतलाता है  हमें की
श्रीराम जैसे गुणी व्यक्ति की ही
होती है जीत हमेशा।
आज आओ हम सब
मिलकर एक संकल्प लें।
गुणों को है बढ़ाना है
दुर्गुणों को है मिटाना है।
चलना है हमेशा
सच्चाई के रास्ते
बुराई को है हराना।
बनना है हर एक व्यक्ति को
गुणी और सच्चा

अमानत
दसवीं कक्षा की छात्रा
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक
गाहलिया
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

प्रेषित कर्ता
राजीव डोगरा (युवा कवि लेखक)

*डॉ. राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश Email- Rajivdogra1@gmail.com M- 9876777233