समाचार

कोल्हान विश्वविद्यालय चाइवासा में “इनसे हैं हम” पर गहन परिचर्चा

झारखंड। कोल्हान विश्व विद्यालय चाइवासा, झारखंड के स्नातकोत्तर महाविद्यादय के दर्शनशास्त्र विभाग में इनसे हैं हम पर गहन परिचर्चा रखी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ दीपंजय कुमार श्रीवास्तव ने की। डॉ दीपंजय ने इस परिचर्चा में शामिल प्राध्यापकों और छात्रों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम इस पुस्तक के प्रधान संपादक डॉ अवधेश कुमार अवध तथा सभी सहलेखकों को बधाई दी। उन्होंने आगे बताया कि यह पुस्तक आज की आवश्यकता है जिससे आज की पीढ़ी अपने गुमनाम पूर्वजों को भी जान सकेगी। आजादी के अमृत महोत्सव के उद्देश्य को इनसे हैं हम द्वारा सम्बल मिल रहा है।
ज्ञात हो कि यह पुस्तक भारत को गढ़ने वाले महान पूर्वजों की प्रेरणादायक गाथा की दस्तावेज है। इसके द्वारा आज के कृतज्ञ वंशज अपने पूर्वजों से प्रेरणा लेते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। सन् 2022 में प्रकाशित इस पुस्तक को शिक्षण संस्थानों में भी काफी लोकप्रियता मिल रही है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में भी इसे समुचित सराहना एवं सम्मान प्राप्त हुआ।

*डॉ. अवधेश कुमार अवध

नाम- डॉ अवधेश कुमार ‘अवध’ पिता- स्व0 शिव कुमार सिंह जन्मतिथि- 15/01/1974 पता- ग्राम व पोस्ट : मैढ़ी जिला- चन्दौली (उ. प्र.) सम्पर्क नं. 919862744237 Awadhesh.gvil@gmail.com शिक्षा- स्नातकोत्तर: हिन्दी, अर्थशास्त्र बी. टेक. सिविल इंजीनियरिंग, बी. एड. डिप्लोमा: पत्रकारिता, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग व्यवसाय- इंजीनियरिंग (मेघालय) प्रभारी- नारासणी साहित्य अकादमी, मेघालय सदस्य-पूर्वोत्तर हिन्दी साहित्य अकादमी प्रकाशन विवरण- विविध पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन नियमित काव्य स्तम्भ- मासिक पत्र ‘निष्ठा’ अभिरुचि- साहित्य पाठ व सृजन