कविता

जीवंत पंथ

आते रहेंगे
जाते रहेंगे
जीवन का गीत
गाते रहेंगे।
जीतेंगे कभी
हारेंगे कभी
मगर जीवन के पथ
पर चलते रहेंगे।
आशा भी आएगी
निराशा भी आएगी
मगर जीवन के पथ
पर जीवंत रहेंगे।
अच्छे भी मिलेगे
बुरे भी मिलेगे
मगर फिर भी सबका सहयोग
करते करती चलेंगे।

— राजीव डोगरा

*डॉ. राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश Email- Rajivdogra1@gmail.com M- 9876777233