बाल कविता

बालगीत – रहते घर में जीव हमारे

रहते सँग – सँग जीव हमारे।
घर में निशि – दिन लगते प्यारे।।

मच्छर मक्खी नित के साथी।
रहते नहीं घरों में हाथी।।
खटमल कभी – कभी मिलता रे।
रहते सँग- सँग जीव हमारे।।

छिपकलियाँ नित गश्त लगातीं।
छत में रेंग – रेंग कर जातीं।।
चूहे बिल में रहते न्यारे।
रहते सँग – सँग जीव हमारे।।

छोटी – छोटी चुहियाँ सारी।
करें कुतर कर हानि हमारी।।
काट कुतर कर ग्रंथ उजारे।
रहते सँग – सँग जीव हमारे।।

चींटी – चीटों को क्यों भूलें?
वर्षा में मेढक भी ऊलें।।
जुगनू चमक रहे उजियारे।
रहते सँग – सँग जीव हमारे।।

देख ठिकाना नीड़ बनाती।
गौरैया परिवार बसाती।।
चिचियाते खग – शावक सारे।
रहते सँग -सँग जीव हमारे।

आते – जाते – कुत्ते, बिल्ली।
लिपटी हुईं देह से किल्ली।।
पीती खून, ढोर बेचारे।
रहते सँग -सँग जीव हमारे।।

गाय , भैंस , भेड़ें या बकरी।
दूधदायिनी नगला – नगरी।।
पी ले मट्ठा, घी, दधि प्यारे।
रहते सँग – सँग जीव हमारे।।

— डॉ. भगवत स्वरूप ‘शुभम्’

*डॉ. भगवत स्वरूप 'शुभम'

पिता: श्री मोहर सिंह माँ: श्रीमती द्रोपदी देवी जन्मतिथि: 14 जुलाई 1952 कर्तित्व: श्रीलोकचरित मानस (व्यंग्य काव्य), बोलते आंसू (खंड काव्य), स्वाभायिनी (गजल संग्रह), नागार्जुन के उपन्यासों में आंचलिक तत्व (शोध संग्रह), ताजमहल (खंड काव्य), गजल (मनोवैज्ञानिक उपन्यास), सारी तो सारी गई (हास्य व्यंग्य काव्य), रसराज (गजल संग्रह), फिर बहे आंसू (खंड काव्य), तपस्वी बुद्ध (महाकाव्य) सम्मान/पुरुस्कार व अलंकरण: 'कादम्बिनी' में आयोजित समस्या-पूर्ति प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार (1999), सहस्राब्दी विश्व हिंदी सम्मलेन, नयी दिल्ली में 'राष्ट्रीय हिंदी सेवी सहस्राब्दी साम्मन' से अलंकृत (14 - 23 सितंबर 2000) , जैमिनी अकादमी पानीपत (हरियाणा) द्वारा पद्मश्री 'डॉ लक्ष्मीनारायण दुबे स्मृति साम्मन' से विभूषित (04 सितम्बर 2001) , यूनाइटेड राइटर्स एसोसिएशन, चेन्नई द्वारा ' यू. डब्ल्यू ए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित (2003) जीवनी- प्रकाशन: कवि, लेखक तथा शिक्षाविद के रूप में देश-विदेश की डायरेक्ट्रीज में जीवनी प्रकाशित : - 1.2.Asia Pacific –Who’s Who (3,4), 3.4. Asian /American Who’s Who(Vol.2,3), 5.Biography Today (Vol.2), 6. Eminent Personalities of India, 7. Contemporary Who’s Who: 2002/2003. Published by The American Biographical Research Institute 5126, Bur Oak Circle, Raleigh North Carolina, U.S.A., 8. Reference India (Vol.1) , 9. Indo Asian Who’s Who(Vol.2), 10. Reference Asia (Vol.1), 11. Biography International (Vol.6). फैलोशिप: 1. Fellow of United Writers Association of India, Chennai ( FUWAI) 2. Fellow of International Biographical Research Foundation, Nagpur (FIBR) सम्प्रति: प्राचार्य (से. नि.), राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिरसागंज (फ़िरोज़ाबाद). कवि, कथाकार, लेखक व विचारक मोबाइल: 9568481040