समाचार

डॉ.कान्ति लाल यादव को सम्मान

युवा समाजसेवी एवं साहित्य सेवी डॉ.कान्ति लाल यादव को दिल्ली में जन लेखक संघ की ओर से “राष्ट्रीय जन साहित्य सम्मान -2023” देश के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व निदेशक साहित्य प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार के डॉ. जयप्रकाश कर्दम द्वारा 17 जून 2023 को गांधी प्रतिष्ठान नई दिल्ली के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. यादव को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में प्रशासनिक अधिकारी एवं लेखक टीकम चंद जी बोहरा, हर्ष दान हर्ष, डॉ. महेंद्र नारायण पंकज, डॉ. नाथूलाल बैरवा,अर्जुन मानपुरिया आदि कई गणमान्य साहित्यकार उपस्थित थे।डॉ. यादव को पूर्व में भी अनेक साहित्यिक तथा  समाज सेवा के क्षेत्र में राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।
डॉ.यादव लेखन के क्षेत्र में एवं समाज सेवा के क्षेत्र में इमानदारी पूर्वक कार्यरत है।युवा साहित्यकार डॉ.यादव के द्वारा देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आलेख, कविताएं एवं कहानीयां प्रकाशित होती रही है।

डॉ. कांति लाल यादव

सहायक प्रोफेसर (हिन्दी) माधव विश्वविद्यालय आबू रोड पता : मकान नंबर 12 , गली नंबर 2, माली कॉलोनी ,उदयपुर (राज.)313001 मोबाइल नंबर 8955560773