कविता

चंद्रयान ३ का सफल प्रक्षेपण

हर्षानुभव हो रहा है
अपने भारत का चंद्रयान
चांद की सतह नापने
चांद की ओर बढ़ चला है,
चालीस दिन का है अभियान
जय हिन्द जय हिंदुस्तान।
इसरो ने देश का मान बढ़ाया
विश्व में भारत का डंका बजाया।
देश का गौरव,मान बढ़ा
भारत का स्वाभमान बढ़ा
भारत के नाम से मील का
एक पत्थर आज और गड़ा।
हर रोज हमारा भारत
तरक्की की मिसाल बन रहा है,
विश्व गुरु बनने की राह पर बढ़ रहा है।


लि

*सुधीर श्रीवास्तव

शिवनगर, इमिलिया गुरूदयाल, बड़गाँव, गोण्डा, उ.प्र.,271002 व्हाट्सएप मो.-8115285921