गीत/नवगीत

मानव नहीं दरिंदे हैं हम

मानव नहीं दरिंदे हैं हम,

मनबढ़ मस्त परिंदे हैं हम,

प्यास हमारी जिस्मानी है, 

हैवानी पर जिंदे हैं हम।

मानव नहीं दरिंदे हैं हम।

मनबढ़ मस्त परिंदे हैं हम।।

कहने को बस अपनापन है,

कत्लेआम रे वहशीपन है,

रोज-रोज का पेशा अपना,

कहने को शर्मिन्दे हैं हम।

मानव नहीं दरिंदे हैं हम।

मनबढ़ मस्त परिंदे हैं हम।।

हवस के भूखे-प्यासे कि

गिद्ध-सा नोंचे लाशें कि

बहन-बेटियाॅं जीएं कैसे

इतने अच्छे गंदे हैं हम।

मानव नहीं दरिंदे हैं हम।

मनबढ़ मस्त परिंदे हैं हम।।

स्त्री करे पुरुष का पोषण 

पुरुष करे स्त्री का शोषण

कौन मुखर हो इस मुद्दे पर 

गूंगे, बहरे, अंधे हैं हम।

मानव नहीं दरिंदे हैं हम।

मनबढ़ मस्त परिंदे हैं हम।।

पेड़-फूल परमार्थ वास्ते

खोल दिए कितने ही रास्ते 

हमसे अच्छे पशु-पक्षी हैं 

पाप-कर्म के बन्दे हैं हम।

मानव नहीं दरिंदे हैं हम।

मनबढ़ मस्त परिंदे हैं हम।।

जाति-धर्म के महाशर्त में 

ऊंच-नीच के महागर्त में 

सरे-राह मानवता का

गला घोंटते फन्दे हैं हम।

मानव नहीं दरिंदे हैं हम।

मनबढ़ मस्त परिंदे हैं हम।।

अपनी माॅं ही माॅं लगती है 

और कोई चुम्मा लगती है

ऐसी है मानसिकता अपनी

भारत के बाशिंदे हैं हम।

मानव नहीं दरिंदे हैं हम।

मनबढ़ मस्त परिंदे हैं हम।।

••••

— नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’

नरेन्द्र सोनकर

उपनाम--कुमार सोनकरन पिता का नाम--राजेन्द्र प्रसाद माता का नाम--मालती देवी अभिभावक का नाम--नरेश कुमार सोनकर स्थाई पता-- ग्राम नरैना, पोस्ट रोकड़ी, तहसील करछना, जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। पिन कोड--212307 जन्मतिथि--27-03-2001 शिक्षा-- माॅं कमला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोकड़ी से 1 से 8वीं तक पं.लक्ष्मी नारायण इंटर कॉलेज निदौरी से मैट्रिक मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना से इंटरमीडिएट इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज से स्नातक व संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से बीएड प्रशिक्षणरत। आप टिप्पणी--आंबेडकरवादी विचारधारा से प्रभावित। दलित,स्त्री व प्रकृति विषयक मुद्दों पर बेबाक लेखन-प्रयत्न। रुचि--कविता पढ़ना-लिखना और पढ़ाना,खोज, तर्क-वितर्क विधा--कविता,कहानी,दोहा,हाइकु ग़ज़ल,माहिया,शायरी,नाटक,उपन्यास,आत्मकथा इत्यादि। सम्मान-- काव्य कुमुद,कल्प कथा व राष्ट्रीय अभिनव साहित्य मंच प्रयागराज द्वारा दशाधिक बार प्रशस्ति पत्र व सम्मान प्राप्त। रचना-प्रकाशन--अमर उजाला काव्य पटल पर 350 से अधिक,जयदीप पत्रिका में 20 से अधिक, मानस पत्रिका व आइडिया सिटी न्यूज़ बनारस से दशाधिक और हिन्दी बोल INDIA पर रचनाएं प्रकाशित। चलभाष--8303216841 Email:- naraina2001@gmail.com