कविता

आजादी का अमृत काल विज़न 2047 शुरू

भारत को मजबूत स्थिर शांतिपूर्ण देश 

के रूप में विकसित करना है 

शिक्षा क्षेत्र में विज़न 2047 शुरू 

पूर्ण विश्वास है भारत बनेगा विश्व गुरु

जब देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे 

आजादी के अमृत काल तक भारतीय शिक्षा 

नीति सारी दुनिया को दिशा देने वाले दिन होंगे

ये ख्वाब हमारे संकल्प सामर्थ्य से पूरे होंगे 

अमृत काल में हिंदुस्तान की शिक्षा नीति की 

विश्व प्रशंसा करे, यहां ज्ञान लेने आएं, 

ऐसा हमारा गौरव हों,विश्व कल्याण की 

भूमिका निर्वहन करने में भारत समर्थ होंगे

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शिक्षकों प्रशासकों 

ने गंभीरता से अमल में लाना है 

शिक्षा क्षेत्र में भारत को 

विश्वगुरु बनाना है 

भारतीय युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं 

बस गंभीरता से उसे पहचानना है 

शिक्षण को स्वांदात्मक बहुआयामी 

आनंदमयी अनुभव बनाना है 

छात्रों में मूल्यों को विकसित करने शिक्षकों 

की महत्वपूर्ण भूमिका रेखांकित करनाहै छात्रों के 

आचरण को सुधारने विपरीत परिस्थितियों 

का सामना करने आत्मविश्वास जगाना है 

— किशन सनमुख़दास भावनानी

*किशन भावनानी

कर विशेषज्ञ एड., गोंदिया