समाचार

सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा

कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश. अपना कांगड़ा के सौजन्य से करवाए गए “टेलेंट के महासंग्राम” शो में युवा कवि राजीव डोगरा को आमंत्रित किया गया तथा साथ ही उनके द्वारा साहित्य में किए जा रहे कार्यो को देखते हुए अपना कांगड़ा की टीम ने उनको सम्मानित किया। उनको यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष सुमित गुप्ता तथा गर्ग मोडवेर के ओनर अनुज गर्ग के कर कमलों से प्राप्त हुआ। युवा कवि राजीव डोगरा ने अपना कांगड़ा के अध्यक्ष सुमित गुप्ता तथा कार्यक्रम के आयोजक अनुज गर्ग का तह दिल से धन्यवाद किया। “टेलेंट के महासंग्राम” शो में बच्चों ने डांस,मॉडलिंग,सिंगिंग जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को कांगड़ा टीम की तरफ से सम्मानित किया।

राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा

कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश। संगम अकादमी एवं पब्लिकेशन कोटा राजस्थान द्वारा कांगड़ा के युवा कवि लेखक और हिंदी अध्यापक राजीव डोगरा को हिंदी साहित्य में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए संस्था द्वारा राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान 2023 देकर सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान संस्था के संस्थापक ओमप्रकाश लववंशी संगम द्वारा डाक के माध्यम से प्रदान किया गया।युवा कवि राजीव डोगरा ने बताया कि उनके 21 सांझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके है। सम्मानित होने पर राजीव के माता-पिता हंसराज और सरोज कुमारी तथा शिमला के रोशन जसवाल (साहित्यकार और रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश) तथा उनके स्कूल के प्रधानाचार्य नीरज गर्ग (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाहलियां) ने अत्यंत खुशी व्यक्त की और ऐसे ही आगे बढ़ते रहने के लिए उत्साहित किया। 

*डॉ. राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश Email- Rajivdogra1@gmail.com M- 9876777233