समाचार

डॉ. कान्ति लाल यादव “महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान” से हुए सम्मानित

दिनांक 22/10/2023 को  यह सम्मान डॉ. यादव को लखनऊ के उत्तर प्रदेश के हिंदी संस्थान के प्रेमचंद सभागार में सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री डॉ.बिंध्याबिंदु सिंह एवं भारत उत्थान न्यास के केंद्रीय अध्यक्ष सुजीत कुंतल एवं न्यास के संरक्षक डॉ.उमेश पालिवाल के हाथों से प्रदान किया गया। साथ ही भारत उत्थान न्यास के केंद्रीय अध्यक्ष सुजीत कुंतल ने समारोह में डॉ.यादव को राजस्थान प्रदेश के सचिव पद हेतु घोषणा भी की। 

 सम्मान समारोह में 45 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विभिन्न 15 राज्यों से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें 90 से अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  राष्ट्रीय संगोष्ठी विषय: भारत के उत्थान में हिंदी साहित्य की भूमिका एवं महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान समारोह” का आयोजन हुआ। डॉक्टर यादव को यह सम्मान अपनी साहित्य सेवा के हितार्थ प्रदान किया गया। 

डॉ. यादव नि:स्वार्थ भाव से साहित्य सेवा करते रहे हैं। यह सेवा समाज एवं राष्ट्र के हितार्थ करने का उनका दृढ़  संकल्प है। डॉ. यादव समाज सेवा एवं साहित्य सेवा कई वर्षों से करते आ रहे हैं। डॉ. यादव जन साहित्यकार हैं। उन्हें कई बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. यादव कई संस्थाओं के पदाधिकारी भी हैं। उन्हें यह सम्मान प्राप्त होने की खुशी में साहित्य प्रेमियों में खुशी की लहर है। इस खुशी में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

डॉ. कांति लाल यादव

सहायक प्रोफेसर (हिन्दी) माधव विश्वविद्यालय आबू रोड पता : मकान नंबर 12 , गली नंबर 2, माली कॉलोनी ,उदयपुर (राज.)313001 मोबाइल नंबर 8955560773