समाचार

“जश्न-ऐ-धमाका 2024”  कार्यक्रम में सम्मानित हुए युवा कवि डॉ. राजीव डोगरा

कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश। अपना कांगड़ा के सौजन्य से करवाए गए जश्न-ऐ-धमाका 2024 कार्यक्रम में युवा कवि डाँ.राजीव डोगरा को आमंत्रित किया गया तथा साथ ही उनके द्वारा साहित्य में किए जा रहे कार्यो को देखते हुए अपना कांगड़ा की टीम ने उनको सम्मान देकर सम्मानित किया। उनको यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष सुमित गुप्ता के कमलों से प्राप्त हुआ। युवा कवि डाँ.राजीव डोगरा ने अपना कांगड़ा के अध्यक्ष सुमित गुप्ता तथा उनकी टीम का तह दिल से धन्यवाद किया। “जश्न-ऐ-धमाका 2024” कार्यक्रम में बच्चों ने डांस,मॉडलिंग,सिंगिंग जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अपना कांगड़ा टीम की तरफ से सम्मानित किया।

हिम आइकन प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित हुए युवा कवि डॉ.राजीव डोगरा

हिम जागृति मंच कांगड़ा के द्वारा केंद्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी बलाहर देहरा जिला कांगड़ा में हिम आइकन अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल की बड़ी हस्तियों और कलाकारों के साथ-साथ हिमाचल का नाम पूरे भारतवर्ष व देश विदेश में चमकाने वाले युवाओं,अपनी-अपनी फील्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वालों तथा उभरते हुए चाइल्ड कलाकारों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में हिमाचल के युवा कवि लेखक,वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हिंदी अध्यापक डॉ.राजीव डोगरा को हिम आइकन प्रशंसा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

साहित्य नीलकमल सम्मान से सम्मानित हुए युवा कवि डॉ राजीव डोगरा

भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर साहित्य गतिविधियों के लिए कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के युवा कवि लेखक, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर तथा हिंदी अध्यापक डॉ राजीव डोगरा को अंतर्राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार (रजि.)बिहार ईकाई ने “साहित्य नीलकमल सम्मान-2024” देकर सम्मानित किया। उनको यह सम्मान वर्चुअल माध्यम से संस्था के संस्थापक/अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डाँ दीपिका सुतोर्दिया और बिहार इकाई अध्यक्ष रूपेश कुमार के द्वारा प्राप्त हुआ।

*डॉ. राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश Email- Rajivdogra1@gmail.com M- 9876777233