समाचार

विश्व हिंदी दिवस पर आयोजन

नई दिल्ली । विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2024 के उपलक्ष्य पर बुधवार को दिल्ली नगर निगम द्वारा निगम मुख्यालय सिविक सेंटर स्थित मुख्यालय में राजभाषा विभाग द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।मौके पर दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त सुनील भादू जी ,के डी वर्मा अतिरिक्त उपायुक्त, प्रशासनिक अधिकारी राजेश निगम जी उपस्थित रहे। उनके अलावा विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्ष ,वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त श्री भादू जी ने निगम आलोक पत्रिका का विमोचन भी किया और राजभाषा विभाग को उनके द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों के लिए बधाई भी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त श्री भादू ने कहा कि हिंदी भाषा और हिंदी साहित्य की गहराई और प्रचुरता को पूरे विश्व में प्रचारित और प्रसारित करने के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

राजभाषा विभाग द्वारा इस मौके पर दिल्ली नगर निगम शिक्षा विभाग के केशव पुरम क्षेत्र एवं निगम विद्यालय ए सी ब्लॉक शालीमार बाग की स्टेट अवार्ड द्वारा सम्मानित अध्यापिका श्रीमती पिंकी सिंघल को निगम प्रतिभा सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्रीमती पिंकी सिंघल को वर्ष 2023 में  राजभाषा विभाग द्वारा वर्ष पर्यन्त आयोजित कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु दिया गया। गौरतलब है कि निगम द्वारा प्रकाशित पत्रिका निगम आलोक में श्रीमती पिंकी सिंघल के उर्दू शायरी सृजन को भी प्रकाशित कर सराहा गया है, जिसका श्रेय उर्दू विभाग एवं पत्रिका के संपादक मंडल के सदस्य श्री आफ़ाक हुसैन एवं उनकी टीम सदस्य श्री सलीम जी एवं श्री इरफ़ान जी को जाता है।इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभाग के उच्च अधिकारियों की देखरेख में किए गए इस भव्य आयोजन की सफलता का संपूर्ण श्रेय राजभाषा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी श्री राजेश निगम जी एवं उनकी पूरी टीम को जाता है।

पिंकी सिंघल

अध्यापिका शालीमार बाग दिल्ली