कविता

अयोध्या से अयोध्याधाम

आज जब अयोध्या में राममंदिर का
भव्य निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा का इंतजाम हो रहा है,
तब अयोध्या के चहुंमुखी विकास का कार्य भी
बड़े जोर शोर से आगे बढ़ रहा है।
आज अयोध्या को दुनिया में अपनी गरिमा,
उचित पहचान, स्थायित्व और सम्मान प्राप्त हो रहा है,
राम और मंदिर मस्जिद विवाद से कल तक
अयोध्या जानी पहचानी जाती थी,
आज अयोध्या राम, भव्य राम मंदिर और
चहुँमुखी विकास से पहचानी जाने लगी है,
राम जी के विग्रह की अब जब
प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां चल रही है।
कोई माने या माने दुनिया तो मान रही है
अयोध्या अब सिर्फ राममंदिर से नहीं
अयोध्याधाम बन खूब इतराने लगी है।
देश ही नहीं दुनिया भर में अब अयोध्याधाम
अपनी चर्चा हर रोज हर पल कराने लगी है,
बिना किसी घोषणा के ही अब तक की अयोध्या
अयोध्याधाम बन राम जी की ये नगरिया
सांस्कृतिक धार्मिक राजधानी के रूप में
बड़े गर्व से जानी पहचानी जाने लगी है,
अयोध्या से अयोध्याधाम तक की यात्रा
आज सबकी जुबां पर बड़े गर्व से आने लगी है।

*सुधीर श्रीवास्तव

शिवनगर, इमिलिया गुरूदयाल, बड़गाँव, गोण्डा, उ.प्र.,271002 व्हाट्सएप मो.-8115285921