इतिहास

समाज को एक नई राह दिखाते मंडी के सचिन सकलानी

सचिन कुमार जिन्हें हम सब सचिन सकलानी के नाम से जानते और पहचानते हैं। जिनका सामाजिक क्षेत्र में लगाव बचपन से ही रहा है। 2016 में विद्यालय समय में अध्यापकों के साथ जुड़कर वृक्षारोपण,स्वच्छता कार्यक्रम,खेल-कूद ,नशे को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आदि सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते थे। इसके साथ ही वे समाज में फैली कुरूतियों को मिटाने के लिए समाज के लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ समाज के उत्थान के लिए कार्य करने लगे।

सन् 2019 में वे नेहरू युवा केन्द्र संगठन के साथ जुड़कर नेहरू युवा केंद्र मंडी के मार्गदर्शन में  विगत 3 वर्षो में ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 5000 से अधिक युवाओं तथा महिलाओं को खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जोड़कर खेलों के प्रति प्रेरित किया। वर्ष 2021 में सचिन  का चयन युवा एवं खेल मंत्रालय में बतौर राष्ट्रीय स्वयंसेवक चयन हुआ, जिसमें इन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत में केरल,मेरी माटी-मेरा देश में दिल्ली, राष्ट्रीय युवा महोत्सव में महाराष्ट्र जैसे राज्यों में मंडी जिला का प्रतिनिधित्व किया और दो बार लगातार विकास खंड बल्ह में उनके मारुती युवा मंडल को युवा सेवा एवं खेल विभाग मंडी के द्वारा 2021-23 और 2023 से 2025 तक नोडल क्लब का दर्जा दिलवाने में सचिन का सबसे बड़ा सहयोग रहा साथ ही 2021- 22 में युवा सेवा एवं खेल विभाग मंडी द्वारा मारुती युवा मंडल को जिला मंडी का उत्कृष्ट युवा क्लब चुना गया।

डीसी मंडी द्वारा चलाया गया नशा निवारण को समर्पित “संयम कार्यक्रम” में उनका  और उनकी टीम युवाओं के द्वारा 15 हजार से अधिक भाँग के पौधों को उखाड़ कर नष्ट किया। साथ ही कैच द रेन अभियान के तहत 50 से अधिक प्राचीन पानी की बावड़ियों तथा जल स्त्रोतों की साफ सफाई की। कई ग्रामीण युवक तथा युवतियों को योग के क्षेत्र में प्रशिक्षित किया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में नेहरू युवा केंद्र मंडी के माध्यम से  महिला मण्डलों को खेलकूद समग्री देकर सम्मानित किया।

युवा सेवा एवं खेल विभाग के साथ मिलकर पंचायत में कार्य शिविरों का आयोजन करवाया जिसमें महिलाओं तथा युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ।

सचिन  2019 से सामाजिक कार्यों में संलग्न है और पिछले 5 वर्षों से नशे के विरुद्ध अभियान,भाँग उखाड़ो अभियान, युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन,योग अभियान,सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन,पौधारोपण अभियान,कार्य शिविर,स्वच्छता अभियान,पर्यावरण संरक्षण,महिला सशक्तिकरण, पोषण अभियान, कोविड 19 के मुख्य बचाव के लिए जागरूकता,एवं अन्य कई विषयों पर कार्यक्रम आयोजन करके समाज एवं देश का सकारात्मक परिवर्तन कर रहे हैं।

आगामी समय में, वे इन कार्यों को करते हुए सामाजिक संगठन का निर्माण बड़े स्तर पर करके अपने ग्राम के समीप स्थित कोठी गैहरी में जो कि कई वर्षों से युवाओं की खेल मैदान बनाने को लेकर माँग थी, उनकी और उनकी टीम द्वारा कोठी गैहरी पंचायत के समीप खेल मैदान के लिए जगह चिन्हित की गई और अब खेल मैदान का निर्माण चल रहा है,जल्द ही युवाओं के खेल खेलने के लिए एक खेल मैदान तैयार किया जाएगा।

साथ ही मारुती युवा मंडल संस्थापक और युवा मंडल प्रधान होने के नाते वर्ष 2019 में 12 वर्षो बाद पुनः खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया साथ ही कृष्ण जन्माअष्टमी पर हर वर्ष दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन तथा शुरुआत उनके द्वारा ही हुई । उनकी टीम ने महिलाओं को खेलकूद और संस्कृतिक के क्षेत्र में आगे ले जाने का काम किया है। इनके संगठन के द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य के विषयों को ध्यान में रखते हुए बाल विकास व महिला सशक्तिकरण एवं बेटियों को पढ़ाने पर जन जागरूकता के कार्यक्रमों का आयोजन करवा रहें हैं।वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिए उनका संगठन जागरूकता के कार्यक्रम एवं भामाशाहों के सहयोग से अन्य गतिविधियों का आयोजन करवाना मुख्य रूप से उनके भविष्य के कार्यों की रूपरेखा है। इसके साथ ही सचिन शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लोगों के लिए समग्र प्रयास करते रहते है।

यह एक सकारात्मक व मेहनती स्वयंसेवी हैं, जो अपना कार्य पूर्ण समर्पण व सुचारू रूप से संचालित करते हैं। जो अत्यंत ही प्रशंसनीय है।

मैं श्री सचिन  द्वारा मानव कल्याण हेतु किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करता हूँ तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।

— डॉ. राजीव डोगरा

*डॉ. राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश Email- Rajivdogra1@gmail.com M- 9876777233