गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

हर ज़मीन के साथ आसमान होता है।
तन्हा रहना कहाँ किसी का अरमां होता है।

क्यों नहीं बदलता कारवां मर्ज़ी से कभी,
यूँ सब का हर जगह कहाँ सम्मान होता है।

वो तारीफ भी इस तरह करते हैं हमारी,
पाकर लगता है हम पे ऐहसान होता है।

लो चल दिए हम भी होकर रुसवा यहाँ से,
किसी के सब्र का कितना इम्तिहान होता है।

नहीं आता दूर जाकर भी भूल जाना क्यों,
दूर तक लगता है जैसे शहर वीरान होता है।

— कामनी गुप्ता

कामनी गुप्ता

माता जी का नाम - स्व.रानी गुप्ता पिता जी का नाम - श्री सुभाष चन्द्र गुप्ता जन्म स्थान - जम्मू पढ़ाई - M.sc. in mathematics अभी तक भाषा सहोदरी सोपान -2 का साँझा संग्रह से लेखन की शुरूआत की है |अभी और अच्छा कर पाऊँ इसके लिए प्रयासरत रहूंगी |