यात्रा वृत्तान्त

कनाडा में सबसे पुराने पहाड़ों में स्थापित किया ख़ूबसूरत कस्बा: पैनोरमा

कनाडा के निर्माण विनिर्माण तथा आधारमूल संरचना विज्ञानी ख़ूबसूरत बुनियादें तथा ख़ूबसूरत बस्तियां बनाने में आविष्कारी है। हैलीकाप्टर तथा पैदल यात्रा के माध्यम से स्थानों केा ढूंढना तथा वहां सुविधापूर्वक भव्य शहर की स्थापना करना, कनाडा के विज्ञानियों के हिस्से में ही आता है। लैंड स्केपिंग (भूदृश्य) में वैसे भी कनाडा दुनियां में एक नम्बर पर आता है। पैनोरमा में विश्व प्रसिद्ध राकी पर्वत भी हैं। इसी संदर्भ में आता है कनाडा का ख़ूबसूरत गांव (कस्वा) जिसका नाम है पैनोरमा। इसका अर्ध है जंगली तथा चित्रमाला। यहां विभिन्न प्रकार की सुख सुविधाएं संगठित की गई हैं योजनाबद्ध शैली में।

हम एडमिंटन (एल्वर्टा) से सुबह कोई आठ बजे के करीब कार पर चले तथा दोपहर बाद चार बजे के करीब पैनोरमा में पहुंचे। रास्ते में कई भव्य दृश्य अच्छे लगते हैं। नए रास्ते, नए राही, नए रहबर अच्छे लगते हैं। जैसे कोई नाटक चल रहा हो, आगे क्या आने वाला है कुछ पता नहीं। मगर जानने की उत्कंठा और जिज्ञासा रस बढ़ते चले जाते हैं। पैनोरमा कनाडा के सबसे पुराने ऊंचे पहाड़ों में बसा एक ख़ूबसूरत कस्बा है। इस कस्बे के चारों ओर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों का आशीर्वाद तथा हरियाली की शुभकामनाएं सब का स्वागत करती हैं।

पैनोरमा जादूई है। आकर्षक भरपूर। मिकनातीसी। यह एक पर्वतीय रिज़ॉर्ट और आल्पलाईन कस्बा है। यहां पहाड़ों के अलावा और बहुत कुछ है ढेरों साहसिक गृहविविध हैं जो बस खोजे जाने का इंतज़ार कर रही हैं। यही पर सबसे अच्छी यादें बनती हैं। मौजूदा स्की क्षेत्र का आधार और कस्वा 1138 मीटर और 3888 फीट की ऊंचाई के बीच स्थित है। जब कि पैनोरमा की शिखर की उंचाई 2364 मीटर है। यहां का कुल स्केलेबल वर्टिकल ट्राप 1211 मीटर है। पैनोरमा मांऊटेन रिज़ॉर्ट 13 कान्डो टाऊन होम और होटल का प्रबंधन करता है। इस स्थान पर दो हज़ार से अधिक यात्री रह सकते हैं। यह रिज़ॉर्ट आधुनिक सुविधा जैसे घर भी उपलब्ध करता है। इस के चार सौ से अधिक कमरे हैं। यहां किराए (घर) पर कमरे भी मिलते हैं यहां लोग रहते हैं। इस स्थान में जब बर्फ पड़ती है तो ऊंचे पहाड़ों की चोटियां दुधिया सफेद मन्दिर सी प्रतीत होती है। पैनोरमा एक अंतर राष्ट्रीय गंतव्य है। जो लम्बी ढलानों, अविश्वसनीय गर्म पूल, अदभूत हेली स्कीईंग और बेहतरीन गोल्फ के लिए भी प्रसिद्ध है।

पैनोरमा उत्तरी अमेरिका के समीप सीमा की शीर्ष दस सबसे अधिक अर्ध्वाधर पहाड़ों में से एक है। यहां 120 से अधिक पहाड़ियां हैं। साथ ही खुले कटोरे, लम्बी लम्बी टेढी मेढी सांप के सरकने जैसी 120 से अधिक तीखी मर्मस्पशी पगडंडियां है जो अन्तरतम की भाव दीप्तियों आंखों के आगे संपूर्ण करती है। यहां अविश्वसनीय सौंदर्य, स्मरनीय पर्वत दृश्यों और लम्बी क्रूज़िग़ रन के लिए व्यापक रूप से प्रशंचित है। यहां अनेक प्रकार की लघु तथा लम्बी क्रिड़ा क्रियाएं उपलब्ध हैं जो बच्चों को अद्वितीय समृद्धि प्रदान करती हैं। इसको बच्चों के मनोरंजन का स्थान माना जाए तो बेहतर है। बच्चों तथा किशोरावस्था के लिए विलक्षण सार्वभौतिक स्थान है। यहां एक बाज़ार है जो भौतिक सभी सुविधाएं प्रदान करता है। विशेष तौर पर बच्चों के लिए (सब के लिए) सुविधाएं हैं परन्तु गंडोला सुविधा बिल्कुल मुफ़्त है। इस गंडोला पर जितनी बार मर्ज़ी आया जाया जा सकता है। यह मुफ़्त सुविधा उनके लिए जो लोग यहां आकर रहते हैं। कई तरह के ओर भी गंडोले है जो ऊंचे पहाड़ की ओर जाते आते हैं उनका किराया लगेगा।

ऊंची लम्बी उंचाई वाले गंडोले पर नवयुवक साईकिल रख कर पहाड़ की चोटी पर ले जाते हैं तथा आते समय बारीक पगडंडियों के रास्ते कई मील रास्ता तय कर के नीचे आते हैं। यह नवयुवकों के लिए अर्न्तानंहित मनोरंजन है और उल्लासों, मुस्कानों से भरा वातावरण। नदियों, हरे भरे वृक्षों, विभिन्न प्रकार के पाषाण, नदी के किनारे एकाकी भव्य घर, दूर खेत में जलते अलाब, उत्कृष्ट शिल्प के घर, चारों और जन्नत की बिखरी जुल्फें, इसी कारणों से यह सर्वश्रेष्ठ स्थान बन जाता है। यहां के रास्तों में मार्मिक तथा रहस्यमय वाणिज्य यहां की एक निष्ठ समागति का प्रतीक हैं। यहां की बहुमुखी भव्यतां सम्प्रेष्ठा, प्रवणता पैदा करती है। प्रकृति और मनुष्य का ऐसा साहचर्य जो वास्तव लक्ष्यी है। यह स्थान एैसी ऊंची पहाड़ियों के बीच स्थित है इसको ऋर्षि मुनियों का तपोवन कहना उचित होगा। यह स्थान आध्यात्मिक प्रत्यक्ष निर्मित सतह को परिभाषित करता है। यहां निराशाएं, व्यथाएं, चिंताएं परिचित नहीं होती अल्बत्ता आशाएं, हर्ष, अहसास की शिद्धत उत्पन्न होती है जो असम्भव को सम्भव की हद में ले जाती है। जीवन के मंगल विधान के लिए मनुष्य में संवेदन की तरलता टटोलती है खोजती है यहां की अजीब सी मर्मस्पर्शी महक।
वाक्य ही यह स्थान अद्वितीय समृद्धि प्रदान करता हुआ, अनूठी परिपकवता ओर सहिष्णुता का संदेश देता हुआ प्रत्यक्ष निर्मिता सतह-संरचना करता है। आप भी सपरिवार जन्नत का लुत्फ उठाने अवश्य आएं।

— बलविन्दर बालम

बलविन्दर ‘बालम’

ओंकार नगर, गुरदासपुर (पंजाब) मो. 98156 25409

Leave a Reply