समय
समय बड़ा बलवान
और धोखेबाज भी
यह किसी के लिए नहीं रुकता
और किसी पर रहम भी नहीं करता
चलता रहता है निरंतर
कल क्या लायेगा
या ले जायेगा
किसी को नहीं बताता ।
समय बड़ा बलवान
कब किसे ऊपर उठाना है
कब किसे नीचे गिराना है
ये सब जानता है
परंतु बताता किसी को नहीं
ये कभी किसी से हारता भी नहीं
और सबको नाच नचाता है ।
समय बड़ा बलवान
और धोखेबाज भी…
— मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
