कविता

गुरु

जीवन में गुरु का महत्व होता है
उनके ज्ञान से जीवन संवारता है
अधंकार से प्रकाश की ओर ले जाते है
चलते गलत राह पर सही राह बताते है

आपके आशीर्वाद से कामयाबी मिलती है
जो भटक जाते राह गुरु सही राह बताते है
गिर जाएं अगर हम तो संभाल लेते है
गुरु की कृपा का गुणगान करते है

गुरु का जीवन में होना वरदान है
उन्हीं से हमारी पहचान और नाम है
छोटी छोटी बातों को भी प्रेम से बताते है
गुरु पूर्णिमा पर हम करते उनका धन्यवाद है

— पूनम गुप्ता

पूनम गुप्ता

मेरी तीन कविताये बुक में प्रकाशित हो चुकी है भोपाल मध्यप्रदेश