विह्स्की विला – भाग 5
ज्वाइस की कही बात ने मुझे किस कदर राहत पहुंचाई थी ये लफ़्ज़ों में बयां करना मुमकिन नहीं था। करवट लेकर मैने अपना मुंह ऊपर किया और ख़ामोशी से ज्वाइस को देखने लगा।
मेरे गाल को अपनी लाल – नर्म दायीं हथेली से सहलाते हुए बोली ‘समरीन मैडम के लिए इतना दुःख आपको ?’
‘क्या तुम्हे अपनी मॉम की मौत का कोई अफ़सोस और दुःख नहीं ?’ ज्वाइस की उस हथेली को जो मेरे गाल को सहला रही थी उसे अपने दोनों हाथ में लेकर हलके – हलके दबाते हुए मैने पूछा था।’
‘दुःख, दुःख तो नहीं है पर अफ़सोस जरूर है। गालव किसी की भी मौत पर अफ़सोस होना ही चाहिए। और फिर आपकी समरीन मैडम ने तो हमें पैदा किया था तो लाज़िमी है की पर उनकी बेटी को अफ़सोस हो।’
ज्वाइस की बात का मैं कोई जवाब दे पाता उससे पहले ही वो वापस बोल उठी ‘चलो निकलना है।’
‘निकलना है, कहाँ के लिए ?’
‘इन्स्पेक्टर से मिलने नहीं चलना ?’ मेरे बचकाने सवाल का जब ज्वाइस ने जवाब दिया तो मैं उठकर चलने के लिए तैयार हो गया।
मुझ पर एक नजर सरापा डालने के बाद ज्वाइस ने कहा ‘गालव मैने डैड को खोया है, आपको किसी कीमत पर खोना नहीं चाहती इसलिए आपके चेहरे, शरीर और बातों से उस खुर्राट इन्स्पेक्टर को कोई शक नहीं होना चाहिए।’
मैने मुस्कराकर गर्दन हिलाई तो ज्वाइस के होठों पर भी मुस्कान खिल उठी। स्निग्ध मुस्कान।
गाड़ी में बैठकर जब मैने इंजन स्टार्ट किया तो बगल में बैठी ज्वाइस ने पूछा ‘गालव आपने बैक डोर से विह्स्की विला में घुसने से पहले केयर तो रखा न। आई मीन CCTV केमरा वगैरा का।’
‘यस ऑफकोर्स माई स्वीट हार्ट मैने विहस्की विला के बैक डोर के गार्ड को ट्रेप किया और फिर उसे बिना पता लगे अंदर गया, जबकि वहां पीछे का CCTV केमरा आपके इस खाकसार की वजह से पिछले तीन दिन से काम नहीं कर रहा है।’
‘मेरी बात सुनके ज्वाइस मुस्कराकर बोली आपकी इन्ही खूबसूरत आदाओं पर ही तो मैं मर मिटी थी।’
ज्वाइस की बात सुनके मैं थोड़ा संजीदा हो उठा था। कुछ देर मेरी संजीदगी की वजह की थाह लेने के बाद ज्वाइस ने मुझसे पूछ ही लिया था ‘गालव क्या हुआ, क्या आपको लगता है मैं आप पर नहीं मरती,मीन्स आपसे प्यार नहीं करती ?’
‘नहीं नहीं ज्वाइस ऐसी कोई बात वो तो तुमने जब कहा तुम मेरी अदाओं पर मरती हो तो मुझे समरीन मैडम का जिस्म याद आ गया जो मरने के बाद बेजान हो गया था।’
‘आप पर मरते – मरते वो मर ही गईं।’ कह कर ज्वाइस ने एक लम्बी स्वांस भरी और फिर अपनी निगाहें सड़क पर लगा दीं।
गाडी एक्सलेटेरटर पर मेरे पाँव की दबाव की वजह से पुलिस स्टेशन की तरफ़ दौड़ी जा रही थी।
‘क्या तुम्हे अपनी मां की बात का कोई गम नहीं ?’ मैने कुछ देर पहले ज्वाइस से जो पूछा था उसे वापस दोहराया था।
‘उसने TH के साथ मिलके मेरे डैड का मर्डर किया था।’ ज्वाइस ने कहते वक़्त सिर्फ एक पल मुझे देखा और फिर अपनी आँखें सड़क की और सीधी कर लीं।
ज्वाइस के पापा का मर्डर हुआ था ये मुझे पहली बार पता चल रहा था। सुनके मैं खामोश हो गया, ज्वाइस के लिए दिल में प्यार और हमदर्दी दोनों में इजाफा हो गया।
मुझे खामोश देख कर ज्वाइस बोली ‘TH के पास बेशुमार दौलत का होना मेरे पापा के मौत की वजह बनी। TH ने अपनी दौलत की नुमाइश करके पहले मॉम को अपने प्यार में फसायां और फिर हममजहबी होने का वास्ता देकर मॉम को पापा के क़त्ल के लिए राजी कर लिया। मेरी बचपन की आँखों ने अपने पापा का बेजान जिस्म देखा था।’ ज्वाइस ने कह कर आँखें बंद कर।’
‘तुम्हारे पापा के लिए मुझे बहुद दुःख है।’ मेरी बात पे ज्वाइस चुप रही थी।
‘क्या तुम्हारे पापा मुस्लिम नहीं थे ?’
‘क्रिश्चियन थे।’ इस बार ज्वाइस ने जवाब दिया था।
–सुधीर
