एहसास और इंतजार
सावन का महीना ऐसे जज़्बाती धागों से बंधा होता है।
सावन का महीना प्रेम और इंतज़ार का सबसे खूबसूरत दौर होता है, जब हर बूंद में इश्क की नमी झलकती है। इस मौसम की हर फुहार जैसे दिलों को भीगने और आशिक-और-माशूक के जज़्बातों को शबाब देने का सहारा बनती है।
आशिक़ के जज्बात,
बारिश की पहली बूंद जैसे दिल की पहली धड़कन को जगाती है। आशिक की निगाहें बरसात में भीगे रास्तों पर उस माशूक की आहट खोजती हैं, जिसकी याद दिल को कभी चैन न देती। उसकी तन्हाई में एक हल्की सी उम्मीद छिपी होती है—कभी मिल जाएगी, कभी नज़रें टकरा जाएंगी।
माशूक़ की भावनाएँ,
माशूक भी बरसात की बूंदों में आशिक की यादों का सुकून खोजती है। उन भीगी गलीयों में कदम बढ़ाना, खिड़की से बाहर बरसात देखना, दिल में छुपी चाहत और चाह की तसवीरें चमकाने जैसा होता है। हर बारिश की थिरकन में एक मीठा इंतजार छुपा होता है।
प्रेम का मंज़र,खु़शनुमा और रूमानी,
घने बादलों की छांव में हरी भरी वादी, भीगे पेड़, छम-छम करती फुहारें—हर चीज़ प्रेम की कहानी बयान करती है। मिलन की खुशियों का संगीत बहती हवा में घुल जाता है, और जुदाई के दर्द को भी ये बारिश सहलाने लगती है। पेड़ पर टिकी बूंदें, फूलों की खुशबू, हवाओं का मद्धम झोंका,सब कुछ रूहानी एहसासों को बढ़ाने वाला माहौल बनाता है।
पहली बूंद उम्मीदों को जगाती है।परछाई में देखती है,वो चेहरा, भीगी गली ,उसके कदमों की आहट सुनना चाहता है,इंतजार में पलकों को नम करता है।हवा की मधुरिमा दिल की धड़कन को हल्का करती है,यादों की खुशबू बिखेरती है,मिलन की घड़ियाँ धड़कनें तेज कर देती हैं आँखों में बस जाती हैं
एक साथ, एहसास और इंतजार।
सावन का महीना ऐसे जज़्बाती धागों से बंधा होता है, जो आशिक और माशूक के दिलों को बेकाबू कर देता है। ये मौसम उनकी ख़ामोशी को भी किस्सा बनाता है, उनकी खिलखिलाहट में भी मिठास घोल देता है। एक साथ भी और दूर भी, ये इश्क़ बरसात की हर बूंद में बयान होता है।
सावन की फुहार में भीगता है दिल मेरा,
तेरा नाम लेके हर बूंद कहती है कहानी तेरी।
यह मौसम न केवल प्रकृति को हरा-भरा करता है, बल्कि प्रेम को भी रंगीन और मधुर बनाता है। हर दिल चाहता है कि इसी सावन में उसकी प्रेम कहानी इश्क की सदाबहार खुशबू के साथ सुनाई दे, समझी जाए और जिया जाए।
— डॉ. मुश्ताक अहमद शाह
