समाचार

नवाचारी शिक्षक गोपाल कौशल को मालव शिक्षा अलंकरण 2024 

नागदा (धार) शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, जनभागीदारी,डीजिटल शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने पर शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय नयापुरा माकनी के प्राथमिक नवाचारी शिक्षक गोपाल कौशल को शनिवार को शिक्षक कल्याण सदन समिति इंदौर द्वारा आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्रीमती सुमित्रा महाजन,समिति अध्यक्ष भानु कुमार जैन, सचिव श्रीमती अर्पणा व्यास, हंसराज जैन, पूर्व अध्यक्ष रवि गंगवाल ने पुष्प गुच्छ,शाॅल-श्रीफल, अभिनंदन पत्र व पॉंच हजार की सम्मान निधि भेंट कर शिक्षाविद स्व.श्री जीएल ओझा की स्मृति में स्थापित ” मालव शिक्षा अलंकरण 2024 ” से सम्मानित किया। शिक्षक कौशल के कार्यो का विस्तृत परिचय पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धार जयंत जोशी ने किया। अतिथि परिचय श्रीमती सरयू वाघमारे ने दिया 

 *इस अवसर पर श्रीमती महाजन ने कहा कि – ” शिक्षा मानव समाज की आधार शिला है। विश्व में शांति की स्थापना के लिए शिक्षा अतिआवश्यक है और इस नाते शिक्षक का दर्जा हमेशा से सर्वश्रेष्ठ रहा है और हमेशा रहेगा। उन्होंने सम्मान अपने कार्य क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय विशिष्ट कार्यो के लिए साधुवाद है जो भविष्य में ओर बेहतर कार्य करने के लिए ऊर्जावान बनाता है।* 

गोपाल कौशल "भोजवाल"

नागदा जिला धार मध्यप्रदेश 99814-67300