उत्तराखंड में बादल फटा
उत्तराखंड के धराली में जब बादल फटा,
कुछ ही सेकंड में न जाने क्या-क्या घटा।
पहाड़ी से बारिश का पानी मलबा आया,
चौतीस सेकेंड तबाही से गांव हैं समाया।
उत्तरकाशी के ‘हर्षिल’ 3 किलोमीटर दूर,
धराली के खीर गंगा नदी में आ गया पूर।
घटना के वीडियो व फोटोज सामने आए,
क्या घर व होटल सभी सैलाब में समाएं।
धराली बाजार पूरी तरह “तबाह” हो गया,
कौन किसका कहां कोई अपना खो गया।
लो आई कई लोगों के दबे होने की खबर,
हर किसी का दिल दहला सुन गया सीहर।
पहाड़ों पे कुदरत का यह कैसा हुआ कहर,
पानी के सैलाब से मचती चीख-पुकार डर।
सचमुच बहुत बड़ी कोहराम-सी हैं आपदा,
नदी के उफान में तूफान कितने हैं लापता।
हे बादल बम अब कभी-भी न हो ये घटना,
सहने की ताकत क्षीण हैं अब नहीं फटना।
— संजय एम तराणेकर
