आज़ादी का मतलब
अपने संविधान को सम्मान व नमस्कार,
स्वदेश से प्रेम अनुराग अगाढ़ अपार,
सबको समान नागरिकता का अधिकार,
प्रसन्नचित् आदर्श देश वासियों का व्यवहार,
सत्य, शांति, अहिंसा, की जय जयकार,
दुश्मनों को करारी भीषण फटकार,
मातृभूमि का मान-सम्मान रहे बरकरार,
सपनों को स्वतंत्रता का देना आकार,
देश की प्रगति में बनना सच्चा भागीदार,
एकता, क्षमा, सात्विकता, संग परोपकार,
देश की सेवा में शत प्रतिशत हिस्सेदार,
शूर वीरों की महिमा गाएं सारा संसार,
गौरवान्वित उन्नत हो हमारी सभ्यता संस्कार,
रूढ़िवादी परम्पराओं का करें बहिष्कार,
ज्ञानार्जन सफल सुरक्षित अविष्कार,
विदेशी बंधनों से मुक्ति वतन से प्यार,
विचारों की स्वतंत्रत अभिव्यक्ति हर बार,
जल थल नभ सेना में अद्भुत शक्ति आधार,
अखंडता की अक्षुण्ण जन शक्ति उपहार,
भाईचारे की प्रबल भावना ही अलंकार,
सभी के लिए शुभकामना सदाबहार,
विश्व बंधुत्व की “आनंद” डोर कारगार,
जय हिन्द ! जय भारत ! एकल परिवार ।
— मोनिका डागा “आनंद”
