गीत/नवगीत

कर्म क्षेत्र में आगे आओ

अपने पुत्र के जन्म दिवस 8 अगस्त 2025 के लिए गुजरात यात्रा के दौरान रेलगाड़ी में 7 अगस्त 2025 को लिखी गयी कविता प्रस्तुत है-

जन्म दिवस हो तुम्हें मुबारक

सीख रहे हो जग से अब तक, वापस दो अब कुछ सिखलाओ।

जन्म दिवस हो तुम्हें मुबारक कर्म क्षेत्र में आगे आओ।।

पच्चीसवें वर्ष में प्रवेष कर रहे।

षिक्षालयों में अभी रह रहे।

षिक्षा है आजीवन चलनी,

समाज में कितना आगे बढ़ रहे?

देष से पाया, वापस करना, आनंद से आगे बढ़ते जाओ।

जन्म दिवस हो तुम्हें मुबारक कर्म क्षेत्र में आगे आओ।।

चाहत पर जिद, नहीं कभी की।

साथ की इच्छा, पूरी नहीं की।

कठोर तुम्हारे साथ रहा मैं,

पूरी चाहत, नहीं कभी की।

कोई इच्छा प्रकट न करते, कर्तव्य पथ पर बढ़ते जाओ।

जन्म दिवस हो तुम्हें मुबारक कर्म क्षेत्र में आगे आओ।।

मुझसे नहीं मिला जो तुमको।

मिल जाए वह जग से तुमको।

काम में ही नहीं खो जाना प्रिय!

आनंद से जीना, है अब तुमको।

हर पल, हर पथ, साथ तुम्हारे, सीखो और सिखाते जाओ।

जन्म दिवस हो तुम्हें मुबारक कर्म क्षेत्र में आगे आओ।।

डॉ. संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी

जवाहर नवोदय विद्यालय, मुरादाबाद , में प्राचार्य के रूप में कार्यरत। दस पुस्तकें प्रकाशित। rashtrapremi.com, www.rashtrapremi.in मेरी ई-बुक चिंता छोड़ो-सुख से नाता जोड़ो शिक्षक बनें-जग गढ़ें(करियर केन्द्रित मार्गदर्शिका) आधुनिक संदर्भ में(निबन्ध संग्रह) पापा, मैं तुम्हारे पास आऊंगा प्रेरणा से पराजिता तक(कहानी संग्रह) सफ़लता का राज़ समय की एजेंसी दोहा सहस्रावली(1111 दोहे) बता देंगे जमाने को(काव्य संग्रह) मौत से जिजीविषा तक(काव्य संग्रह) समर्पण(काव्य संग्रह)