कर्म ही पूजा
कल की बात करो मत बच्चों
आज अभी सब काम करो,
काम बड़ा है सारे जग से
इसका तुम सम्मान करो
कल की बातें करने वालें
सब पीछे रह जाते हैं
और काम को करने वालें
आगे बढ़ जाते हैं
जीवन में संघर्ष करो तुम
अगर तुम्हें कुछ पाना हैं
काम करो बस कम करो
यदि जग में नाम कमाना हैं
मेहनत से घबराकर जिसने,
अपनी जान बचाई हैं
सच मानो तुम प्यारे बच्चों
उसने मुंह की खाई
मेहनत करना ही जीवन हैं
इसमें सफलता मिलती हैं
संभव भी संभव हो जाता
मेहनत से तकदीर बदलती
सत्य, प्रेम और परिश्रम की
डगर हमें अपनाना हैं
मेहनत से अपनी मंजिल पर
आगे कदम बढ़ाना हैं
— आसिया फारुकी
