समाचार

पूनम माटिया के ग़ज़ल संग्रह का लोकार्पण

रविवार दिनांक 10 अगस्त,2025 को कलमकार मंच और पिंक सिटी प्रेस क्लब के तत्वावधान में पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया |
मीडिया सेंटर में आयोजित समारोह में अन्य लेखकों, कहानीकारों के साथ नई दिल्ली से देश की लब्ध प्रतिष्ठित कवयित्री श्रीमती पूनम माटिया के ग़ज़ल संग्रह -“शजर पे चाँद उगाओ” का भी लोकार्पण किया गया।
कलमकार मंच प्रकाशन,जयपुर के तत्वावधान में हुआ छ: पुस्तकों का लोकार्पण समारोह में प्रतिष्ठित साहित्यकार नंद भारद्वाज,डॉ दुर्गाप्रसाद अग्रवाल,डॉ राजाराम भादू,फ़ारूक़ आफरीदी, विनोद भारद्वाज , चरणसिंह पथिक, प्रेम चंद गाँधी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कलमकार मंच के राष्ट्रीय संयोजक संचालन निशांत मिश्रा ने किया ।
यहाँ यह विशेष उल्लेखनीय है कि “शजर पे चाँद उगाओ” पूनम माटिया का ग़ज़लों की दुनिया में पहला‌‌ ग़ज़ल संग्रह‌ है ।
इसका शानदार आमुख पृष्ठ पूनम माटिया की सुपुत्री तरंग माटिया द्वारा तैयार किया गया है जो बड़ा ही चित्ताकर्षक बन पड़ा है जिसके लिए तरंग माटिया को बहुत बधाई एवं आशीर्वाद।
पूनम माटिया को उर्दू और हिंदी भाषा में प्रकाशित इस अनूठे संग्रह के लिए बधाई एवं अनंत शुभकामनाएंँ!!
कलमकार मंच के संयोजक निशांत मिश्रा को इस अत्यंत प्रेरक और अनुकरणीय योजना और कार्यक्रम के लिए बहुत बहुत बधाई एवं साधुवाद।

आयोजन का महत्त्वपूर्ण अंश पुस्तक समीक्षा भी रहा | ग़ज़ल संग्रह की संक्षिप्त समीक्षा प्रस्तुत की ग़ज़लकार श्री लक्ष्मण सिंह जी ने।

डॉ. पूनम माटिया

डॉ. पूनम माटिया दिलशाद गार्डन , दिल्ली https://www.facebook.com/poonam.matia poonam.matia@gmail.com