मोदी मोदी मोदी
मोदी मोदी मोदी
एक ही चर्चा बस मोदी
घूम फिर सब बात
मोदी पर ही आती
कैसा हाल हुआ विपक्ष का
अनर्गल विलाप करे हर दम
कोई इनको यह बतलाये
कई समस्याएं हैं देश की
करें संसद में चर्चाएं उनकी
वहाँ तो करते वायकाट
पैसा जनता का करते बर्बाद
जनता को बेबकूफ समझते
किस में है यह दम
जो करदें संविधान खत्म
माना तुम मोदी को हटा
सत्ता में आना चाहते हो
ऐसे तो नहीं होगा
कुछ बड़ा करना होगा
जनता को विश्वास में लेना होगा
तुमको भ्रम है इसी तरह से
छवि मोदी की धूमिल कर
उसको सत्ताच्युत कर देंगें
अपनी इन हरकतों से
अपनी ही साख खत्म कर लोगे
कभी हार का ठीकड़ा फोड़े एवीम पर
वोट चोर कभी कहें
कितना भी तुम विष बमन करलो
जनता का विश्वास है मोदी ही पर
