समाचार

प्रो.शरद नारायण खरे शिक्षकीय गुणवत्ता पर शिक्षक रत्न सम्मान -2025 से सम्मानित 

मंडला-देश के प्रतिष्ठित प्रकाशन “दी ग्राम टुडे प्रकाशन” द्वारा देश के चयनित शिक्षक साहित्यकारों को  उनकी शैक्षणिक योग्यता, उपलब्धियों, गुणवत्ता, क्रियात्मक चेतना, साहित्यिक उत्कृष्टता व सामाजिक योगदान के आधार “टी.जी.टी.शिक्षक रत्न सम्मान- 2025” से आकर्षक प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए सम्मानित किया। इसमें  देश भर के शिक्षक रचनाकारों ने चयन हेतु बायोडाटा भेजा था,पर कुछ ही चयनित हुए।वरिष्ठ साहित्यकार, प्राध्यापक व शासकीय जगन्नाथ मुन्नालाल चौधरी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो(डॉ) शरदनारायण खरे को ,जो कि 1983 से उच्च शिक्षा विभाग,मप्र शासन में अपनी समर्पित सेवाएं दे रहे हैं,को इस  विशिष्ट सम्मान हेतु चुना गया।

प्रो (डॉ) शरद नारायण खरे व‌िगत पाँच दशकों से लेखन कर रहे हैं ।उनकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हैं।वे पत्र- पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होते आ रहे हैं। रेडियो,टीवी चैनलों,मंचों व ओनलाइन लगातार प्रस्तुतियाँ देते आ रहे हैं।उन्हें अनेक सम्मान भी मिले हैं,जिनमें साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश का  अखिल भारतीय अवार्ड “माखनलाल चतुर्वेदी अखिल भारतीय अवार्ड” भी मिल चुका है, जो निबंध कृति “विवेचना के स्वर” पर मिला था। सारे देश की संस्थाओं से मंचों पर व ओनलाइन भी उन्हें लगातार सम्मानित किया जा रहा है।वे लाइव व वर्चुअली सतत व्याख्यान व काव्यपाठ की प्रस्तुतियां दे रहे हैं। साहित्य जगत में राष्ट्रीय स्तर पर प्रोफेसर डॉ शरदनारायण खरे की पृथक पहचान है।वे कराओके म्युजिक पर कार्यक्रमों में लगातार पुराने गानों की प्रस्तुतियाँ भी दे रहे हैं।

*प्रो. शरद नारायण खरे

प्राध्यापक व अध्यक्ष इतिहास विभाग शासकीय जे.एम.सी. महिला महाविद्यालय मंडला (म.प्र.)-481661 (मो. 9435484382 / 7049456500) ई-मेल-khare.sharadnarayan@gmail.com