करवा चौथ
प्रिया, मैं तुमसे आज
यह कहना चाहती हूँ,
करवा चौथ पर तुम्हारे लिए
हर वर्ष व्रत रखती हूँ।
मुझे तुम्हारा हर पल
सुकून भरा लगता है,
मैं तुम्हारे लिए ही
सजती-सँवरती हूँ।
भगवान से यही दुआ
मांगती हूँ हरदम —
मेरे पति की उम्र
लंबी और मंगलमय हो।
तुम्हारी हँसी और आँसू
दोनों मेरे अपने हैं,
तुम्हारा हर पल
मेरे लिए एक अमानत है।
हर सुहागन की यही
एक आशा होती है —
करवा चौथ उसके
पति के लिए वरदान होता है।
हाथों में मेहँदी रचाकर,
चाँद का इंतज़ार करती हूँ।।
— गरिमा लखनवी
