हाइकु/सेदोका

एक विचारधारा की जरूरत है यहां

नव विचारों में
ताज़ी हवा की ख़ुशबू
उगती भोर है

मन की मिट्टी में
सपनों का बीज गिरा
चुपचाप खिला

दूर क्षितिज पर
बादल की चाल में भी
नई दिशा दिखी

वक्त की धड़कन
कुछ कहने को आतुर
सुन लो उसके स्वर

रात के आँचल
में भी उजली किरणें
पथ दिखा रहीं

शब्दों की लौ से
मन का अँधेरा पिघला
रास्ता खुला

एक सरल कदम
बदल दे मंज़िल का स्वर
नया सफ़र है

विचारों की नदी
धीमे बहते बहते
समंदर बनी

ख़्वाबों की धरती
थोड़ी सी नमी माँगे
फिर हरा भरा

अंतर की आवाज़
सच कहने को उतरे
तुम सुनो ज़रा

रिश्तों की गरमी
पत्थरों को भी पिघला दे
मन का ताप यही

अधूरी बातों
में भी छिपे अर्थ कई
समझो तो सही

— डॉ. अशोक

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - ashokelection2015@gmail.com