वतन प्रथम ए पिया
माना की दुल्हन बन आयी तेरी मैं पिया,
पर मेरे प्रियवर है भारत भी मेरा जिया,
रोकूंगी कैसे तुझे सुन ओ साथिया
प्रहरी तू है पहले फिर मेरा जोगिया।
सरहद पे अखियाँ लगाए मेरे ये नैन,
आँखों में नींद नहीं ना मुझको आये चैन,
तेरी हँसी को सुन शुकुन आये जोगिया
बिरहन ये राह तके सुन ले तू मेरे पिया।
अधरों से क्षण भर मिलन का बस योग था
मिलना बिछड़ना यह कैसा संयोग था,
मेरी सुधि में बसी हर एक वो क्षण है पिया,
अन्तस् स्पंदित बस धड़कन तेरी है पिया।
तेरे भी दिल ने क्या मुझको क्षण भर है जिया,
बिरहन ये राह तके सुन ले तू मेरे पिया|
माना की दुल्हन बन आयी तेरी मैं पिया
पर मेरे प्रियवर है भारत भी मेरा जिया
रोकूंगी कैसे तुझे सुन ओ साथिया
प्रहरी तू है पहले फिर मेरा जोगिया।
— सविता सिंह मीरा
