भारत की जनता और सत्ता को समर्पित
अरुणाचल भारत का हिस्सा यह विश्व जानता है सारा
ध्रुव सत्य है ये जैसे पूरे नभ मंडल में दिखता ध्रुव तारा
आगया समय परिवर्तन का दिखलाना होगा हमें स्वयं
मत घात लगाओ तुम इसपे अरुणाचल है सिर्फ हमारा
अरुणाचल भारत का हिस्सा यह विश्व जानता है सारा
हिंदी चीनी भाई भाई का जिसने लगाया था नारा
पीठ में उसी ने धोखे से जिसने था कभी छूरा मारा
वह अब भी हमारे देश कुछ हिस्सों को अपना कहता
उसको अब सबक सिखाने का आया समय हमारा
अरुणाचल भारत का हिस्सा यह विश्व जानता है सारा
अरुणाचल की बेटी भारत की शान मान कहलाती है
अपनी गरिमा के लिए स्वयं रण चंडी वह बन जाती है
वह रानी झांसी की बनकर दिखलाएगी दम खम सारा
वह नहीं अकेली है उसके साथ में खड़ा है भारत सारा
अरुणाचल भारत का हिस्सा यह विश्व जानता है सारा
— डॉक्टर इंजीनियर मनोज श्रीवास्तव