कुण्डली/छंद

कुण्डलिया छंद 

छोडो पाॅलीथीन का, करना अब उपयोग।

धरती को बंजर करे, फैलाएं यह रोग।।

फैलाएं यह रोग, छुपा बैरी जहरीला।

दूषित करे वायु, विनाशक खूब हठीला।।

चेतो मेरे मीत, स्वच्छता से हिय जोडो।

निर्मल न रहे नीर, प्लास्टिक बोतल छोडो।

*चंचल जैन

मुलुंड,मुंबई ४०००७८