कविता

मुस्कान

मुस्कान जीवन की पूंजी है
मुस्कान सकारात्मक विचार है
मुस्कान जीवन का सच्चा सार है
मुस्कान दुख को दूर करती है

मुस्कान से जीवन सजता है
मुस्कान से दिल से दिल मिलते है
मुस्कान प्रेम की परिभाषा है
मुस्कान से जीवन में रंग भरते है

मुस्कान हृदय को छूती है
मुस्कान से मुख पर चमक आती है
मुस्कान गम को सदा दूर करती है
मुस्कान से संसार खिल उठता है.

— पूनम गुप्ता

पूनम गुप्ता

मेरी तीन कविताये बुक में प्रकाशित हो चुकी है भोपाल मध्यप्रदेश