किसको दोष दूँ
मेरा लगाव
देगा घाव
किसको दोष दूँ,
थी खता मेरी
थी रजा मेरी
किसको दोष दूँ,
नहीं शिकायत
यही रिवायत
किसको दोष दूँ,
बड़ा नादान था
मैं अनजान था
किसको दोष दूँ,
सच्चा प्यार था
किया ऐतबार था
किसको दोष दूँ,
फूटी थी तकदीर
बदल गयी हीर
किसको दोष दूँ,
टूट गया विश्वास
रो रहा विकास
किसको दोष दूँ,
दिये था वास्ता
अलग किया रास्ता
किसको दोष दूँ,
— डॉ. विकास शर्मा
