कविता

गणतंत्र की हुंकार

गणतंत्र की पुकार उठी है, गूंज रहा हर प्राण,
संविधान की वाणी बोले भारत अमर, महान।
स्याही नहीं, लहू लिखा था, पन्नों पर इतिहास,
जनता सर्वोच्च शक्ति है यही हमारा विश्वास।

न्याय का दीप जले हर आंगन, समानता का हो मान,
बंधुत्व की डोर में बंधे, हर भारतवासी प्राण।
शासन नहीं, सेवा का पथ हो, यही राजधर्म महान,
लोकतंत्र की जय-घोषणा से, गूंजे हिंदुस्तान।

लहर लहर तिरंगा बोले, नभ से धरती तक शान,
केसरिया कहे वीर बनो, मत झुको, मत होना हताश।
श्वेत रंग सिखाए सत्य, शांति का उजियारा,
हरा रंग विश्वास जगाए जीवन का हरियारा।

नीला चक्र जो घूम रहा है, समय से भी तेज़,
रुकना पाप है अन्याय पर, चलता रहना फर्ज़।
संघर्षों की राह में चलकर, जो ना डिगे, ना थके,
वही राष्ट्र का सच्चा सेवक, वही भारत को रचे।

वीरों के लहू से सींची है, यह पावन आज़ादी,
हर सांस में शपथ समाई रक्षा, त्याग, बलिदानी।
सीमा पर जो जाग रहे हैं, संविधान का मान,
माँ भारती की रक्षा में, न्योछावर अपनी जान।

जन-जन की वाणी में बसता, गणतंत्र का यह स्वर,
मत का अधिकार, सत्य का साहस यही लोकतंत्र।
सवाल पूछना धर्म हमारा, उत्तर देना कर्तव्य,
जन-शक्ति से चलता देश है, यही सत्य, यही यथार्थ।

आओ मिलकर शपथ उठाएँ, ऊँचा रहे तिरंगा,
भ्रष्टाचार, अन्याय मिटे, हो भारत चिरनंगा।
धर्म नहीं, कर्म से पूजे, मानवता का मान,
संविधान की राह चलेगा, हर भारत का संतान।

लोकतंत्र की इस मशाल को, युग-युग तक जलाएँ,
विचार, वाणी, कर्म से हम, भारत को सजाएँ।
कागज़ नहीं यह संविधान, आत्मा है राष्ट्र की,
इस पर अडिग खड़ा है शक्ति, भारतवर्ष की।

जय भारत, जय संविधान, जय गणतंत्र का नाद,
कोटि-कोटि कंठों से उठे भारत माता की जय!
करोड़ों नहीं एक संकल्प, एक स्वर, एक पहचान,
विविधता में एकता, मेरा, तेरा, सबका हिंदुस्तान!

— रूपेश कुमार

रूपेश कुमार

भौतिक विज्ञान छात्र एव युवा साहित्यकार जन्म - 10/05/1991 शिक्षा - स्नाकोतर भौतिकी , इसाई धर्म(डीपलोमा) , ए.डी.सी.ए (कम्युटर),बी.एड(फिजिकल साइंस) वर्तमान-प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी ! प्रकाशित पुस्तक ~ *"मेरी कलम रो रही है", "कैसें बताऊँ तुझे", "मेरा भी आसमान नीला होगा", "मैं सड़क का खिलाड़ी हूँ" *(एकल संग्रह) एव अनेकों साझा संग्रह, एक अंग्रेजी मे ! विभिन्न राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओ मे सैकड़ो से अधिक कविता,कहानी,गजल प्रकाशित ! राष्ट्रीय साहित्यिक संस्थानों से सैकड़ो से अधिक सम्मान प्राप्त ! सदस्य ~ भारतीय ज्ञानपीठ (आजीवन सदस्य) पता ~ ग्राम ~ चैनपुर  पोस्ट -चैनपुर, जिला - सीवान  पिन - 841203 (बिहार) What apps ~ 9934963293 E-mail - - rupeshkumar01991@gmail.com