खुशियां उमंग और उत्साह की पाकीज़गी है
सुबह की किरण
ओस में मुस्कान
नव जीवन जागे
हल्की सी हवा
पत्तों की सरसर
मन हो निर्मल
नीला आकाश
उम्मीद की उड़ान
स्वप्न सजें
मौन की गोद में
दीपक सा विश्वास
अंधेरा हारे
छोटी खुशियां
बड़े अर्थ रचें
जीवन महके
उमंग का गीत
सादगी का संग
हृदय उजले
— डॉ. अशोक
