3 बहनें – उन्माद हावी
गाजियाबाद की सोसायटी में,
रात दो बजे ऐसी घटना घटी।
पूरे देश को दिया हैं झकझोर,
तब तक भी नहीं हुई थी भोर।
तीन सगी बहनों के दिमाग पे,
एक ‘कोरियन गेम’ का असर।
पाखी, प्राची थी और विशिका,
उन्माद हुआ हावी विभीषिका।
तीनों बहनें नौवीं मंजिल कूदी,
समय रहते पालक न लें सुधि।
ये मोबाइल एवं गेम्स से संपर्क,
तीनों को भयानक लत में ज़र्क।
के-पॉप-ड्रामा ‘क्रेज’ में जेन-जी,
टीनएजर्स पीढ़ी न बने फेन-जी।
रोकों ये आत्मघातियों के कदम,
रिश्तों की ‘अहमियत’ भरो दम।
(संदर्भ-तीनों बहनें नौवीं मंजिल से नीचे कूद गईं।)
— संजय एम तराणेकर
