कविता

नारी : एक करुण पुकार

सदियों से मानव की कमजोरी
नारी को समझा गया हर बार,
विजय चिन्ह समझ लूट लिया
जैसे कोई युद्ध का उपहार।

कभी अपनों की बेरुखी झेली,
कभी दुश्मनों की तलवार,
युद्धभूमि की आग में जलकर
सहती रही अस्मिता पर प्रहार।

आज बदल गया रूप समय का,
पर चाल वही, व्यवहार वही,
क्षद्म प्रेम का जाल बिछाकर
भटकाया जाता बार-बार।

अब जागे समाज, बढ़े चेतना,
पहचाने चेहरे भेड़ियों के यार,
शिक्षा, साहस और सजगता से
टूटेगा छल का हर जाल।

जिस दिन नारी का मान सुरक्षित,
और होगा उसका सच्चा सत्कार,
तभी सच्चे अर्थों में जग में
नारी दिवस होगा साकार।

— मुनीष भाटिया

मुनीष भाटिया

जन्म स्थान : यमुनानगर (हरियाणा) उपलब्धियां: विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित लेख एवं कविताएँ I प्रकाशन: चार कविता संग्रह एवं तीन निबंध संग्रह, तीन quote बुक्स राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की दस हजार से अधिक पत्र पत्रिकाओं में वर्ष 1989 से निरंतर प्रकाशन I 5376, एरोसिटी, ऍफ़ ब्लाक, मोहाली -पंजाब M-7027120349 munishbhatia122@gmail.com