टी 20 वर्ल्ड कप 2026
हुई करोड़ों ऑंखें झर-झर “आनंद” खुशियों से नम,
जीता भारत ने टी 20 वर्ल्ड कप यारा अपने दम ।
पहाड़ों सी जटिल मुश्किलों को किया चकनाचूर,
राह के नुकीले कॉंटों को पूर्ण समर्पण से किया दूर,
विपक्ष की टीम पर एकजुट हो शिकंजा तगड़ा कसा,
खिलाड़ी उतरे सत्य संकल्पित लक्ष्य नजरों में बसा,
कप्तान के निर्देशों पर बढ़ाया जीत की ओर कदम ।
रचा ये स्वर्णिम इतिहास चूमकर मातृभूमि का माथा,
टीम स्प्रीट,धैर्य,आत्मविश्वास की बनी खुबसूरत गाथा,
कई रिकार्ड्स बना घर पर ही विजय का झंडा गाड़ा,
टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से पछाड़ा,
नीली जर्सी ने वूमेंस डे पर नया इतिहास रचा अनुपम ।
सूर्या,संजू,रिंकू,तिलक,बुमराह,हार्दिक,वरुण,ईशान,
दूबे,अक्सर,अभिषेक,अर्शदीप की जीत ये आलीशान,
पूरा विश्व दे रहा भारतीय क्रिकेट टीम को बधाइयॉं,
बॉंटी जा रही गली-मुहल्ले आधी रात को मिठाइयॉं,
अशेष आशीर्वाद, दुआओं की लगी झड़ी झमा-झम ।
हुई करोड़ों ऑंखें झर-झर “आनंद” खुशियों से नम,
जीता भारत ने टी 20 वर्ल्ड कप यारा अपने दम ।
— मोनिका डागा “आनंद”
