टी२० (पुरुष) विश्व कप -२०२६
फटाफट क्रिकेट में मच गया धमाल
भारतीय टीम ने कर दिया कमाल
उम्दा टीमों को दी जबरदस्त पटखनी
विपक्षियों का कर दिया बुरा हाल।।
पहले पाकिस्तान को हराकर
ग्रुप आठ में अपना रुतबा जमाया
फिर वेस्टइंडीज को देकर शिकस्त
सेमीफाइनल में खूब क़दम जमाया।
कांटे के सेमीफाइनल मुकाबले में
इंग्लैंड को घर का रास्ता दिखाया
सैमसन के बल्ले ने एक बार फिर से
वानखेड़े मैदान पर तहलका मचाया।।
चौथी बार किया फाइनल में प्रवेश
जीतेंगे कप दिया यह स्पष्ट संदेश
पूरी टीम है जोश से भरी हुई
अभी सूर्या का बल्ला चमकना है शेष
क्षेत्र रक्षण व बल्लेबाजी ठीक-ठाक है
बना रहे हम सम्मान जनक स्कोर
सूर्या की कप्तानी लाजबाव है
खिलाड़ी खेल रहे होकर बेखौफ।।
गेंदबाजी को लेकर कुछ चिन्ताएं हैं
शीघ्र ही उन पर भी विजय पाएंगे
न्यूजीलैंड कितना भी प्रयास कर ले
तीसरी बार कप तो हम ही उठाएंगे।
दो बार पहले भी कप जीत चुके हम
इस मर्तबा भी हैं हम प्रबल दावेदार
बुमराह, हार्दिक,अक्षर व अर्शदीप पर
जीत का है काफी कुछ दारोमदार।
करेंगे पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त
अप्रत्याशित करने में हम हैं सिद्धहस्त
लगातार दो बार विश्वकप जीत कर
इतिहास में करेंगे अपना नाम दर्ज।।
अभिषेक, संजू , तिलक, और सूर्या
इशान, अक्षर , हार्दिक और शिवम्
बस एक बार और बल्ला चमकाओ
दिखा दो भारत में कितना है दम ।
बस एक बार बल्ला और चमकाओ
दिखा दो भारत में कितना है दम ।।
— नवल अग्रवाल
