कविता

कविता – जीवन साथी

साथ तेरा पाना थी मेरी किस्मत,
तुम्हें पाकर सारे गमों को किया मैंने रुकसत।

नहीं देख सकता वो मेरी आँखें नम,
उसके होते हुए मुझे छूँ ना सके कोई भी ग़म।

कमियों को मेरे उसने कभी नहीं गिनाया,
में जैसी हूँ वैसे ही उसने मुझे अपनाया ।

सुझाव सदा दिया सोचकर मेरी भलाई,
मेरे गलतियों में भी नहीं की मेरी बुराई ।

मेरे हर जिम्मेवारी में संग-संग हाथ बटाया,
मेरे हर निर्णय में बड़प्पन उसने दिखाया ।

धन्य मैं,तुम हो मेरे ज़िन्दगी का आधार,
तुम्हारे होने से ज़िन्दगी को मेरे मिला है आकार ।

— अनुपमा प्रधान

अनुपमा प्रधान

पिता - स्वर्गीय अर्जुन प्रधान प्राइमेरी शिक्षिका, आर्मी पब्लिक स्कूल हैप्पी वैली 37 Jhalupara Cantt East Khasi Hills Shillong, Meghalaya 793002 मोबाइल 8729987292 ईमेल anupamapradhan43855@gmail.com शैक्षिक योग्यता MA.BED English, BA Hindi Assam Rashtra Bhasha dwara