कोशिश इतिहास रचती है
छोटा सा कदम
बदल दे दिशा पूरी
हिम्मत का दीप
गिरते हैं कई
फिर उठ खड़े होते
जीत की राह
धूप में तपकर
सोना सा निखरता
संघर्ष जीवन
आंधी के बीच
जो डटा रहता है
वही विजेता
रातें लंबी
पर सुबह तो आती
आशा का सूरज
थकान भरी राह
मन नहीं हारता
सपनों का बल
हर एक प्रयास
पत्थर भी पिघलाए
विश्वास गहरा
नन्ही सी चिंगारी
जला दे अंधेरा
प्रकाश फैलाए
साहस की डोर
खींचे मंजिल पास
दृढ़ निश्चय
हार नहीं अंत
बस एक विराम है
फिर से शुरुआत
कोशिश का रंग
इतिहास में बसता
अमर कहानी
मौन तपस्या
फल दे एक दिन
जीवन सफल
— डॉ. अशोक
