गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

जग हँसाई का मामला न करे
हौसला गर नहीं लड़ा न करे

चाहे कुछभी मुझे दिया न करे
साथ चल के मगर दगा न करे

ऐसी दौलत से फायदा क्या है,
जो किसीका कहीं भला न करे

गर भला कर सके नहीं सबका
पर किसी का कभी बुरा न करे

माँगता मैं नहीं ‌ वफा‌ लेकिन
बे सबब मुझसे पर दगा न करे

— हमीद कानपुरी

*हमीद कानपुरी

पूरा नाम - अब्दुल हमीद इदरीसी वरिष्ठ प्रबन्धक, सेवानिवृत पंजाब नेशनल बैंक 179, मीरपुर. कैण्ट,कानपुर - 208004 ईमेल - ahidrisi1005@gmail.com मो. 9795772415

Leave a Reply