तृतीय आगरा साहित्य समारोह में मुकेश हुए सम्मानित
आगरा । यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस (आगरा) में तृतीय आगरा साहित्य समारोह 2026 का आयोजन कवि हरीश कुमार सिंह भदौरिया जी ने अपने पूज्य पिताश्री स्व. इंद्रजीत सिंह भदौरिया जी की 98 वीं जयंती के अवसर पर किया ।
इस गौरवशाली भव्य आयोजन में तहसील फतेहाबाद निवासी मुकेश कुमार ऋषि वर्मा को प्रशस्ति पत्र, मोती माला, अंगवस्त्र (पटका) प्रदान कर सम्मानित किया गया । मुकेश कुमार ऋषि वर्मा की आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं । 40 से अधिक पांडुलिपियां प्रकाशन की प्रतीक्षा में हैं । इसके साथ ही शोध पत्रिका शोध समालोचन में प्रबंध संपादक भी हैं । 9 साझा संकलनों के संपादक भी रह चुके हैं । बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं । संस्था राष्ट्रीय स्तर पर जानी पहचानी जाती है । उक्त सम्मान हेतु आयोजक इंजी. हरीश कुमार भदौरिया जी का आभार प्रकट किया । साथी ही विभिन्न राज्यों से पधारे साहित्यकारों का भी भव्य सम्मान किया गया । कार्यक्रम में काव्य पाठ, पुस्तक विमोचन आदि का आयोजन भी सराहनीय रहा । कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा।
