कविता

एक भारत ऐसा हो

एक भारत ऐसा हो,
जहां सबका न्याय हो,
हर वस्तु की कीमत हो,
मनुष्य हो या जीव हो,
एक भारत ऐसा हो,

देश के प्रति मनुष्यों को प्रेम हो,
मिट्टी में समानता, न्याय की खुशबू हो,
हर भारतवासी को गर्व हो,
एक भारत ऐसा हो,

जहां किसी में भेदभाव न हो,
सभी का समान सम्मान हो,
देश के हर नागरिक को अभिमान हो,
एक भारत ऐसा हो,

जहां नारी का सम्मान हो,
सुरक्षा हर नारी की हो,
एक दूसरे का सम्मान हो,
एक भारत ऐसा हो,.[….]

— डॉ. पूनम गुप्ता

पूनम गुप्ता

मेरी तीन कविताये बुक में प्रकाशित हो चुकी है भोपाल मध्यप्रदेश

Leave a Reply