लॉर्ड्स की जीत
लॉर्ड्स की धरा गूँज उठी हैं आज,
हिंदुस्तान का ऊँचा हुआ है ताज।
बेटियों ने ऐसा कमाल हैं दिखाया,
विश्व को झुका शिखर पर बैठाया।
बल्ले ने जब राग विजय का छेड़ा,
हरेक चौके-छक्के ने जोश बिखेरा।
यस्तिका का शतक चमक निराली,
यूं हर पारी बनी साहस की लाली।
ये क्रांति की गेंदों ने जाल बिछाया,
सात विकेट लेकर इतिहास रचाया।
उनका हर गेंद में था विश्वास अपार,
झुका इंग्लैंड का अभिमान साकार।
यह केवल मात्र टेस्ट जीत ही नहीं,
नारी शक्ति का वंदन-अभिनंदन है।
मेहनत, साहस व आत्मविश्वास का,
विश्व मंच पे महिला क्रिकेट वंदन है।
ये सलाम खिलाडी वीरांगनाओं को,
जिन्होंने तिरंगे का “मान” हैं बढ़ाया।
यूं लॉर्ड्स की पावन धरा पर जाकर,
भारत का स्वर्णिम इतिहास रचाया।
(संदर्भ – लॉर्ड्स फ़तह, बेटियों ने रचा इतिहास।)
— संजय एम तराणेकर
