डिफॉल्ट

जन्मदिवस

जन्म दिवस है आपका, खुशियाँ लाया साथ।
यश  वैभव नित-नित बढ़े, रहे सदा प्रभु हाथ।।

अरमानों  के  दीप  से,  बुझे  न  कोई  आस।
जीवन  पथ पर  फूल हों, मिटे सभी वनवास।।
हर दिन -हर पल आपके, हो अपनों का साथ।
यश  वैभव नित-नित बढ़े, रहे सदा प्रभु हाथ।।

हँसी-ख़ुशी   परिवार  में,    बँटे  प्रेम  का  दान।
स्वस्थ  रहें शत  वर्ष तक, बढ़े  जगत  में मान।। 
कभी  आपका  ना  झुके,  नाहक  में  ही माथ।
यश  वैभव नित-नित बढ़े, रहे सदा प्रभु हाथ।।

नित  नूतन  संकल्प  हों,      नई   उमंगें  रोज। 
जन्म दिवस के पर्व पर, सफल रहे हर खोज।।
कदम-कदम  बढ़ते रहें, सरल सहज हो  पाथ।
यश  वैभव नित-नित बढ़े, रहे शीश प्रभु हाथ।।
 

*सुधीर श्रीवास्तव

शिवनगर, इमिलिया गुरूदयाल, बड़गाँव, गोण्डा, उ.प्र.,271002 व्हाट्सएप मो.-8115285921

Leave a Reply