बाल कविता

बाल कविता – तिरंगा प्यारा-प्यारा

तिरंगा प्यारा-प्यारा है,
भारत देश हमारा है।
केसरिया देता बलिदान,
सफेद सिखाता शांति महान।
हरा रंग खुशहाली लाए,
नीला चक्र आगे बढ़ाए।
पंद्रह अगस्त का दिन है न्यारा,
आजादी का पर्व है प्यारा।
वीरों ने जो बलिदान दिया,
हमने स्वतंत्र आसमान लिया।
मिल-जुलकर हम आगे बढ़ेंगे,
भारत का सम्मान बढ़ाएँगे।
पढ़-लिखकर बनेंगे होशियार,
देश बनाएँगे सुंदर-शानदार।
न ऊँच-नीच, न कोई भेद,
सबके मन में प्रेम का मेल।
भारत माँ की जय-जयकार,
तिरंगा रहे सदा ऊँचा-ऊँचा अपार!

— गोपाल कौशल भोजवाल

गोपाल कौशल "भोजवाल"

नागदा जिला धार मध्यप्रदेश 99814-67300