हाइकु/सेदोका

हाइकु सृजन श्रंखला : शब्द -तम

१) हे मां शारदे
अज्ञान का तिमिर
शीघ्र मिटाओ ।

२) भागा रे तम
उगते ही सूर्य के
दुम दबा के।

३) रखिये सब्र
थोड़ी देर के लिए
मिटेगा तम।

४) वक्त के साथ
बैठाएं तारतम्य
हारेगा तम।

५) विश्वास रखें
परमेश्वर पर
तम अस्थाई।

— नवल अग्रवाल

*नवल किशोर अग्रवाल

इलाहाबाद बैंक से अवकाश प्राप्त पलावा, मुम्बई